फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   criminals throw man out of running train in chandauli while they fail to snatch his mobile while going from ghaziabad to patna

चंदौलीः चलती ट्रेन में युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश, विरोध पर नीचे फेंका, पटना जा रही ट्रेन में वारदात

Thu, 29 Jul 2021 09:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jul 2021 09:49 PM IST
सार

विरोध करने पर बदमाशों ने यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।  ग्रामीणों ने उसे रेलवे ट्रैक किनारे घायल अवस्था में देखा तो निजी चिकित्सालय में उपचार कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वाराणसी जीआरपी की टीम उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
criminals throw man out of running train in chandauli while they fail to snatch his mobile while going from ghaziabad to patna
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बदमाशों ने बृहस्पतिवार को चलती ट्रेन में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। गाजियाबाद से दानापुर (पटना)  तक का ट्रेन से सफर कर रहे यात्री का जलीलपुर गांव के समीप बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने यात्री को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जिससे उसके सिर और पैर में चोट आई।  

विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे रेलवे ट्रैक किनारे घायल अवस्था में देखा तो निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वाराणसी जीआरपी की टीम उसे अपने साथ ले गई। पटना निवासी मोहम्मद सरवर (22) काम की तलाश में गया हुआ था। काम नहीं मिलने पर गाजियाबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से वह वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे जैसे ही ट्रेन जलीलपुर गांव पहुंची कि ट्रेन में सवार कुछ बदमाश उसका मोबाइल छीनने लगे। इस दौरान मोहम्मद सरवर और बदमाशों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान बदमाशों ने मोहम्मद सरवर को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। रेलवे ट्रैक के किनारे गिरते ही उसके सिर व पैर में चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को घायलावस्था में पड़ा देख ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वाराणसी स्थित जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम उसे अपने साथ वाराणसी ले गयी। ट्रेन में मोबाइल छिनैती की घटना के बाद से लोग ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी की ड्यूटी को लेकर सवाल कर रहे है। 

पुरूषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत

सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पर लगे बैरियर को पार कर ट्रैक किनारे खड़े बाइक सवार युवक की बृहस्पतिवार को पुरूषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आ जाने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव और उसकी मोटरसाइकिल को थाने ले आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। युवक लखनऊ स्थित एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। 

सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी बरसाती चौबे का बड़ा पुत्र शिवम चौबे (20) बृहस्पतिवार को बाइक लेकर पिता की दवा लेने सैयदराजा बाजार आया हुआ था। जैसे ही मुख्य बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा। थोड़ी देर में ट्रेन के गुजरने के कारण क्रासिंग पर लगा बैरियर बंद मिला। इसके बाद शिवम अपनी बाइक को किनारे से निकाल कर रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा हो गया।

उसी समय तेज रफ्तार पुरूषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  इस दौरान उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सैयरदाजा थाने की पुलिस शिवम के शव व बाइक को उठाकर थाने ले आई। बाद में इसकी सूचना लोगों ने उसके परिवार को दी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सूचना के बाद थाने पहुंचे मृतक के पिता व उसके छोटे भाई शुभम (16) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप बुधवार की देर रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव गृह में रख दिया। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप पटना बक्सर डाउन लाइन पर बुधवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी सुबह रेल कर्मियों ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन बृहस्पतिवार की देर शाम तक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को शव में रख कर अगली कार्रवाई में जुटी है। इस संदर्भ में अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed