फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP News 11 kg silver jewellery recovered from Pt.D.D.U. junction one arrested 35 thousand rupees recovered

UP News: पीडीडीयू जंक्शन से 11 किलो चांदी के जेवरात बरामद, एक धराया; 35 हजार रुपये नकदी भी बरामद

Sun, 17 Aug 2025 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 05:38 PM IST
सार

यूपी के पीडीडीयू जंक्शन पर भारी मात्रा में चांदी के साथ एक युवक को पकड़ा गया है। पूछताछ में वह कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद आयकर विभाग वाराणसी की टीम उसे अपने साथ लेते गई।

विज्ञापन
UP News 11 kg silver jewellery recovered from Pt.D.D.U. junction one arrested 35 thousand rupees recovered
आरोपी के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बीती शाम पीडीडीयू जंक्शन से बिना कागजात के ले जाए जा रहे 11 किलो चांदी के जेवरात के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। बरामद जेवरात की कीमत 6.44 लाख रुपये हैं। जांच के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के पास से 35 हजार नकद भी बरामद हुए।

विज्ञापन


पकड़ा गया व्यक्ति बिहार के गया का रहने वाला है और जेवरात वह वाराणसी से बिहार ले जा रहा था। आरपीएफ की सूचना पर पहुंचे आयकर विभाग वाराणसी की टीम चांदी और तस्करी के आरोपी को साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन


आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशन पर गहन जांच पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की शाम आरपीएफ, सीआईबी, जीआरपी और आरपीएफ की स्पेशल टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली कागजात

इसी बीच, शाम पांच बजे एक व्यक्ति फुटओवर ब्रिज पर काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ दिखा। शक होने पर उसे रोक कर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें सफेद धातु का पायल मिला। उसे आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। यहां पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक कुमार निवासी जनकपुर, मानपुर, सालधा लॉज, एल्यूमिनियम फैक्ट्री, थाना मुफसिल गयाजी (बिहार) बताया।

बैग खोलकर पूरी तरह चेक करने पर उसमें पेपर से लपेटे हुए चार बड़े पैकेट एवं दो छोटे पैकेट मिले, जिसमें चांदी के पायल आदि थे। इसका कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। इस पर आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया गया। सूचना पाकर आयकर विभाग वाराणसी से सहायक आयकर निदेशक उत्सव पांडेय, आयकर अधिकारी वाराणसी राजेश कुमार, मूल्यांकन कर्ता गिरधर गोपाल आदि पहुंचे। 

जांच करने पर सभी आभूषण चांदी के मिले और कुल वजन 11.013 किलो मिला। बाजार में इसका 6.44 लाख 260 रुपये बताया गया। जेब की तलाशी लेने पर दीपक के पास 500 रुपये के 70 नोट (35 हजार रुपये) भी बरामद हुए। रुपये, चांदी के आभूषण और आरोपी दीपक कुमार को आयकर विभाग की टीम अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed