{"_id":"4acaf733bfb9cf3596e9b15ad27809ef","slug":"two-farmers-death-from-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से दो किसानों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट से दो किसानों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 06 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में सोमवार की भोर में खेत में
विज्ञापन
पानी भरने गए दो किसानों की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
गांव निवासी मुन्नर (52) और रामहित (54) के खेत अगल-बगल हैं। इनके खेतों की सिंचाई सरकारी ट्यूबवेल से होती है। सोमवार की भोर में चार बजे बिजली आने पर दोनों किसान सिंचाई के लिए गए थे। सरकारी ट्यूबवेल पर आपरेटर नहीं था। ऐसे में रामहित स्वयं मशीन चालू करने चले गए।
मोटर के स्टार्टर के बगल में एक तार छूटा था।
जैसे ही रामहित ने बोर्ड में हाथ लगाया, वह करेंट की चपेट में आ गए। अनुमान है कि रामहित को बचाने में मुन्नर भी करेंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद गांव के श्यामसुंदर राय वहां पहुंचे, तो दोनों किसानों को मृत देखकर शोर मचाया।
लोगों ने करेंट से दोनों शवों को अलग किया। सूचना पाकर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी वहां पहुंच गए। चहनियां ब्लाक प्रमुख ममता सिंह और उनके पति उपेंद्र सिंह ने मृतकों के परिवार वालों को बीस लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की सरकार से मांग की है।