फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three bike thieves arrested

तीन बाइक चोरों की गिरफ्तारी 

Sat, 07 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 07 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Three bike thieves arrested
मुगलसराय कोतवाली में खड़ी चोरों के कब्जे से बरामद मोटर साइकिलें।
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम दो वाहन चोरों को दामोदरदास पोखरे से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य चोर को यूरोपियन कालोनी से पकड़ा गया। बदमाशों के पास से आठ बाइकें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन कार्यालय में घटना की जानकारी  देते  हुए एसपी अमित वर्मा ने बताया कि मुगलसराय कोतवाल विनोद यादव और  चंदासी चौकी इंचार्ज कपिल देव यादव हमराहियों के साथ दामोदरदास  पोखरे के  पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर तीन युवक मुगलसराय की ओर आते  दिखे। युवक पुलिस को देखकर वाहन मोड़ भागने लगे,  जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर  पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े  गए बलुआ थाना के बिस्सुपुर निवासी ज्योति सिंह व  मुगलसराय नगर निवासी  अमित कुमार यादव ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने  की बात स्वीकार की।  
विज्ञापन

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने यूरोपियन कालोनी स्थित पानी  टंकी के पीछे  अहाते से मिर्जापुर जनपद के अदलहाट निवासी अभिषेक कुमार यादव  को गिरफ्तार  किया। साथ ही पुलिस को चोरी की गई आठ मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। एसपी ने  बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान गिरोह का एक अन्य  सदस्य आशुतोष  कुमार यादव भागने में सफल रहा, जिसे पकड़ने में पुलिस टीम लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed