{"_id":"589b7a914f1c1b7e0b37a124","slug":"store-goods-piracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान से माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूकान से माल चोरी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात चोरों ने कोतवाली के पास नई बस्ती में स्थित दूकान मेें सेंध लगाकर लाखों रुपये नगदी, शराब सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए।
नगर में नई बस्ती में जीटी रोड के किनारे बनारस निवासी मनीष कुमार पाठक की दूकान है। यहां का सेल्समैन नगर निवासी शैलेश कुमार जायसवाल प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात 11 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार की सुबह नौ बजे जब उसने दूकान खोला तो सामान बिखरा दिखा। चोर एजास्ट फैन के लिए बने होल के पास सेंध लगाकर अंदर घुस कर पूरे सामान पर हाथ साफ कर दिया था। शैलेष के अनुसार गल्ले में रखा 2 लाख 35 हजार रुपये, एक एलईडी टीवी, सीसी कैमरा, डीबीआर चोरी हो गया।
शैलेष ने सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। हालांकि कोतवाल अजीत कुमार मिश्र ने बताया की किसी भी व्यक्ति द्वारा चोरी के बाबत तहरीर नहीं दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की रात में गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।