फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railwaymen's theft of thousands of house

रेलकर्मी के घर से हजारों की चोरी

Fri, 18 Nov 2016 01:36 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 18 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Railwaymen's theft of thousands of house
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
मुगलसराय नगर के मानसनगर रेलवे कालोनी में एक क्वार्टर का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के नकदी सहित जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त रेलकर्मी और उसका परिवार बाहर में था। वापस लौटने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

मानसनगर में रेलकर्मी सुषमा मुंडा परिवार के साथ रहती है। पिछले दिनों वह किसी काम से बाहर गई थी। गुरुवार की सुबह रेलकर्मी का बेटा कार्तिक भी किसी काम से बाहर चला गया। दोपहर में सुषमा पहुंची तो क्वार्टर का ताला टूटा देख कर आश्चर्यचकित रह गई। अंदर जाकर देखा तो चार हजार रुपये नकदी एक लैपटाप, कीमती कपड़े और जेवरात गायब थे। महिला ने इसकी सूचना थाने में     दी है।
विज्ञापन

उधर सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कस्बे के एक दूध विक्रेता के घर बुधवार की देर रात चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला ओर नकदी सहित लाखों के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित के अनुसार उसकी भतीजी की शादी में सभी लोग खानपान के बाद शादी कार्यक्रम में भाग लेने ताला बंद कर दूसरे घर में चले गए थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में खलबली मच गयी। घटना की सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा स्थित ब्लाक मुख्यालय के समीप दूध विक्रेता प्रकाश यादव के बडे़ भाई जसवंत यादव के बेटी की बुधवार को शादी थी। घर पर बारात आयी हुई थी। प्रकाश ने बताया कि खानपान होने के बाद घर के सभी लोग दूसरे घर में शादी के लिए चले गये। इसी बीच चोर दीवार फांदकर घर में घुस गये और एक अटैची, आलमारी तोड़कर 25 हजार नगदी सहित चार जोड़ी सोने का कंगन, दो जोड़ी सोने का झुमका और चांदी के कई आभूषण चुराकर फरार हो गए। भोर में शादी सम्पन्न होने के बाद महिलाएं घर में पहुंचीं तो ताला टूटा दिखा। सुबह पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर खुलासा का निर्देश दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed