फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   man crushed

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Mon, 07 Nov 2016 01:00 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 07 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
man crushed
मुगलसराय कोतवाली में जुटे लोग।
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चंदासी पुलिस चौकी के समीप रविवार को दोपहर में दो बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने हो हल्ला       भी किया।
विज्ञापन

करवत डिगिया गांव निवासी दिनेश यादव (18) पुत्र शंभू यादव लोहरा गांव निवासी शेखर (20) के साथ बाइक से नीबूपुर स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। दोपहर दो बजे चंदासी पुलिस चौकी से आगे निकल जाने के बाद उसने बाइक में पेट्रोल लेने की सोची। पीछे छूट गए चौकी के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर जाने के लिए उसने बाइक को मोड़ा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक की हैंडल ट्रक के बोनट में फंस गई और बाइक कुछ दूरी तक घिसटती गई। बाइक के साथ दिनेश भी सड़क पर घिसटा गया और अत्यधिक चोट की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेखर दूसरी तरफ फेंका जाने से बच गया। हादसे के बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई। उधर, ट्रक चालक वाहन लेकर वहां से भाग निकला। लोगों ने शेखर को मुगलसराय के राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस वसूली से बचने के लिए ट्रक तेजगति से भाग रहा था और उसने बाइक सवार को कुचल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed