फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   jewelery and cash stolen

लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

Thu, 24 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 24 Dec 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
 jewelery and cash stolen
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढिया गांव में मंगलवार की देर शाम में मकान
विज्ञापन
का ताला तोड़ कर नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए।

चोरी के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य घर से कुछ बहादुरपुर रोड पर स्थित दूकान पर गए थे। दुकान बंद कर सभी सदस्य देर रात मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। मंगलवार की सुबह पीड़ित ने जलीलपुर चौकी पर सूचित की। पुलिस ने गांव में पहुंच कर मौका मुआयना किया। 


मूल रूप से हमीरपुर गांव में रहने वाले अरविंद गोखले मढिया गांव में मकान बनाकर पत्नी आरती और बेटा यश के साथ रहते हैं। अरविंद ने बहादुरपुर रोड पर किराए के कमरे में जनरल मर्चेंट की दूकान खोल रखी है।

 मंगलवार की शाम परिवार के सभी सदस्य मकान में ताला बंद कर दूकान पर चले गए। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर घर की चहारदीवारी फांद कर घर में प्रवेश कर गए।

बाद में चोरों ने सभी कमरों को खंगाल डाला।

चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ कर अटैची में रखे सोने का हार, सोने का झूमका, चांदी की चार चूड़ी, एक जोड़ी पायल, चार जोडी बिछिया, चांदी का एक सिक्का, तीन हजार रुपये नकदी, बनारसी साड़ी सहित अन्य कीमती कपड़े लेकर चलते बने।

मंगलवार की सुबह अरविंद ने चोरी की सूचना जलीलपुर चौकी को दी। तहरीर लेकर चौकी इंचार्ज ने गांव में पहुंच कर पड़ताल की और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed