फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Explosives smuggling racket busted

विस्फोटकों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश  

Tue, 19 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 19 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Explosives smuggling racket busted
‌व‌िस्फोटकों के साथ आरोपी
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को सोनभद्र के लोहरा गांव में एक गोदाम पर छापा मारकर फिर विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। इससे विस्फोटकों की तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पांच आरोपी पकड़े गए हैं। एक अन्य की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन

 कोतवाली में एसपी अमित वर्मा ने सोमवार को बताया कि 16  अप्रैल को एक पिकअप से 16 हजार जिलेटिन रॉड बरामद हुए थे। इस मामले में पिकअप चालक नागेंद्र गिरि को भभुआ और उसके दोस्त अमीरचंद चौधरी को सासाराम के एक गांव से पकड़ा था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार को सोनभद्र पुलिस के सहयोग से राबर्ट्सगंज के लोहरा गांव स्थित गोदाम के तहखाने से तस्करी के लिए रखे 1935 जिलेटिन रॉड, 6100 डेटोनेटर, 2000 मीटर फ्यूज वायर बरामद किया। मौके से घोरावल के सिरसाई गांव निवासी मोहम्मद रमजान, सुकृत निवासी इस्लाम और बिहार के कुदरा के सकरी गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी अमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया कि यह पूर्वांचल में विस्फोटकों की सबसे बड़ी बरामदगी है। विस्फोटकों के इस्तेमाल का पता कुछ और गिरफ्तारी के बाद ही होगा। उन्होंने कहा कि यदि यह नक्सलियों के हाथ लगता तो बड़ी घटना हो सकती थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed