फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Caught with fake notes

जाली नोटों के साथ पकड़ा 

Mon, 27 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 27 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Caught with fake notes
जाली नोटों के साथ पकड़ा गया आरोपी
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रविवार की दोपहर जीआरपी ने एक लाख रुपये के जाली नोट के साथ एक युवक उस्मान को  गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मालदा टाउन से जाली नोट लेकर दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। युवक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दुलियान गांव का निवासी है। 
विज्ञापन

जीआरपी थाना इंचार्ज त्रिपुरारी पांडेय के अनुसार क्षेत्राधिकारी रेलवे वाराणसी कैंट शेषनाथ यादव के साथ वे प्लेटफार्मों पर चेकिंग कर रहे थे। प्लेटफार्म  पांच और छह पर तीस वर्षीय एक संदिग्ध युवक दिखा। पुलिस कर्मियों ने उसके बैग की तलाशी ली तो पांच-पांच सौ के जाली नोटों की दो गड्डियां मिलीं। ये कुल एक लाख रुपये थे। युवक ने   बताया कि उसे ये नोट दिल्ली ले जाकर किसी को    देना था। 
विज्ञापन

उस्मान ने स्वीकार किया कि वह जाली नोटों को मालदा टाउन से दिल्ली पहुंचाने के लिए कैरियर का काम करता है। 
इसके पूर्व वह तीन बार में तीन लाख रुपये के जाली नोट दिल्ली पहुंचा चुका है। वह चौथी बार जा रहा था कि पकड़ा गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed