फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसपी और कमांडेंट ने जंगल में चलाया सर्च आपरेशन

एसपी और कमांडेंट ने जंगल में चलाया सर्च आपरेशन

Sun, 17 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
एसपी और कमांडेंट ने जंगल में चलाया सर्च आपरेशन

विज्ञापन
नौगढ़। नक्सल क्षेत्र नौगढ़ के जंगल में नक्सलियों की चहल कदमी से जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ सतर्क हो गई है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जंगल में कांबिंग हुई। एसपी संतोष कुमार सिंह और 148 बटालियन कमांडेंट राजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में कांबिंग की और सर्च अभियान चलाया। एसपी और कमांडेंट ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं एडीजी पीबी रमाशास्त्री रविवार को जंगल में एसपी और सीआरपीएफ के साथ जंगल में कांबिंग करेंगे।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और सीआरपीएफ ने कांबिंग अभियान चलाया। सूरज ढलने तक एसपी संतोष कुमार सिंह और कमांडेंट राजीव कुमार चौधरी सीआरपीएफ और पीएसी जवानों के साथ थाना चकरघट्टा के इलाकों में जंगली पथरीली पगडंडी रास्तों पर पैदल चल कर कांबिंग अभियान और सर्च ऑपरेशन किया। आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व मुंह बांध हथियारों से लैस नक्सलियों के विचरण करने और उनकी गतिविधियों के बारे में गांव के लोगों से जानकारी ली। एसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया पुलिस आपके साथ है संदिग्ध लोग अगर दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। कांबिंग के दौरान मिले राहगीरों और चरवाहों से लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने सपहर, नोनवट और औरवाटाड़ सहित कई क्षेत्रों का सघन कांबिंग किया। कांबिंग अभियान में एएसपी नक्सल वीरेंद्र यादव, सीओ नक्सल नौगढ़ नीरज सिंह, इस्पेक्टर नौगढ़ स्वामी नाथ प्रसाद, थानाध्यक्ष चकरघट्टा रमेश कुमार, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर हीरालाल चौरसिया, सीआरपीएफ पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन






धानापुर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम जनता में निर्भीक होकर मतदान करने की दृष्टिगत शनिवार को स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च थानाध्यक्ष माधव सिंह और सीआरपीएफ कंपनी कमांडर आरपी सिंह के नेतृत्व में गाड़ियों का फ्लैग मार्च धानापुर थाने से शुरू होकर रामराजाय, कवाई पहाड़पुर, आवाजापुर, शाहीदगाव, सितपोखरी, हिंगुटरगढ़, धरांव सहित पूरे क्षेत्र में हूटर बजाकर भ्रमण किया। इस दौरान लोगो मे निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर सभी बूथों पर नजर है संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अभी से कार्यवाही हो रही है। फ्लैग मार्च से लोगो को निर्भीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed