फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Tue, 12 Feb 2019 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
शिकारगंज/चंदौली। जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में सोमवार की रात दो व्यक्तियों की मौत हो गई। चंदौली में भगवान तलाब के पास नेशनल हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चकिया कोतवाली अंतर्गत नेवाजगंज के समीप ट्रक की चपेट में आने से हिंडाल्को कर्मी की मौत हो गई।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली के मचियां गांव निवासी प्रभु राम (40) किसी कार्य के लिए चंदौली आया था।घर वापस लौटते समय भगवान तालाब के समीप नेशनल हाईवे पर वह किसी वाहन के चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ धीना थानांतर्गत छितौड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह (37) हिंडाल्को कर्मी था। वह सोमवार की रात साढ़े आठ बजे अपनी बीमार मां और पुत्र सत्यम और शिवम को लेकर कार से रेणुकूट सोनभद्र जा रहा था। वे अभी नेवाजगंज के समीप पहुंचे थे कि कार में कुछ खराबी आ गई। महेंद्र कार से उतर कर बोनट खोल कर कार ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच अहरौरा की ओर से आ रहे ट्रक अनियंत्रित हो गया और कार को टक्कर मारते हुए पलट गया। ट्रक के धक्के से महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठे महेंद्र के पुत्र सत्यम और शिवम और मां को भी हल्की चोट लगी। सूचना पाकर चकिया कोतवाल महेंद्र कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया तथा आगे की कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed