फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डीएम आवास के बगल के मकान से लाखों की चोरी

डीएम आवास के बगल के मकान से लाखों की चोरी

Sat, 05 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास के बगल के मकान से लाखों की चोरी
चंदौली। गुरुवार की रात चोरों ने पालीटेक्निक कालेज के प्रवक्ता के आवास से 15 हजार की नकदी सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जबकि प्रवक्ता के आवास से चंद कदम दूर ही डीएम, एएसपी, सीडीओ सहित कई उच्चाधिकारियों के आवास हैं। पीड़ित ने सदर कोतवाली में पुलिस को चोरी के संबंध में तहरीर दी है। पवन कुमार राजकीय पालीटेक्निक में कंप्यूटर के प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। वह गुरुवार की शाम को किसी कार्य के लिए वाराणसी गए थे। शुक्रवार की सुबह जब वह वाराणसी से कालेज परिसर स्थित अपने आवास पहुंचे तो वहां का नाजारा देख दंग रह गए। आवास का ताला टूटने के साथ ही कमरे के अंदर सभी सामना बिखरे पड़े थे। आशंका जताया कि उनके मकान में कुछ लोग चोरी की नियत से ताला तोड़कर घुस गए थे। पुलिस को दिए तहरीर में उन्होने अपने आवास में चोरी होने की बात कही है। बताया कि घर में घुसे चोरों ने इनवर्टर बैटरी, एक पंखा, दो स्पीकर और आलमारी में रखे 15 हजार नकदी चुरा ले गए है। जबकि पवन के आवास से चंद कदम दूरी पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित कई उचाधिकारियों के आवास है और वहां सुरक्षा के लिहाज से 24 घंटे पुलिस कर्मी भी तैनात रहते है। फिर भी चोरी की घटना होने से आसपास के लोगों में दहशत बनी है। कोतवाल आशुतोष ओझा ने बताया कि चोरी के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed