फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ढाबे पर खाना खाने के बाद फायरिंग

ढाबे पर खाना खाने के बाद फायरिंग

Thu, 23 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ढाबे पर खाना खाने के बाद फायरिंग

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित कालिका ढाबे पर बुधवार की रात खाने खाने बाद क्षेत्र के मनबढ़ युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। घटना में कोई घायल नहीं है। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने ढाबा संचालक से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाई में जुट गई है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। नगर के कैलाशपुरी निवासी अमल कुमार अलीनगर स्थित इंडियन ऑयल डिपो गेट के सामने सड़क पर कालिका ढाबे का संचालन करता है। ढाबा संचालक के अनुसार बुधवार की रात लगभग नौ बजे क्षेत्र के कुछ युवक उसके ढाबे पर खाना खाने आये थे। खाना खाने के बाद पैसे देने के विवाद हो गया। उस दौरान ढाबा संचालक के एक मित्र ने विवाद को निपटाते हुए युवकों को वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद तीन से चार की संख्या में युवक वहां पहुंच गए। ढाबा पर पहुंचते ही युवकों ने सबसे पहले ढाबे के बाहर तीन हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद ढाबे के भीतर घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही वहां खाना खा रहे दूसरे लोग और कर्मचारी किसी तरह बाहर भाग खड़े हुए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गए। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। ढाबा संचालक से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed