{"_id":"5a57ba974f1c1bee188b46f0","slug":"81515698839-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ओवरलोड वाहन सीज, एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात ओवरलोड वाहन सीज, एक लाख का जुर्माना
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
हो रही जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने गुरुवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सात वाहनों को सीज कर दिया। इस दौरान लगभग एक लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सीज किए गए सभी वाहन बालू और गिट्टी के थे।
शासन की सख्ती और परिवहन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद ओवरलोड वाहनों पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। जिले में मात्र चार प्रवर्तन सिपाहियों पर ओवरलोड वाहनों को पकड़ने की जिम्मेदारी है। जबकि विभाग को तेरह सिपाहियों की आवश्यकता है। बहरहाल उपसंभागीस परिवहन अधिकारी प्रवर्तन दल प्रथम विजय प्रकाश सिंह ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कृषि मंडी और नौबतपुर के पास से सात ओवलोड वाहनों को पकड़ा। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि प्रवर्तन सिपाहियों की कमी से अभियान प्रभावित हो रहा है। खासकर रात्रि में प्रभावी अभियान चलाने में काफी परेशानी आ रही है। विभाग के यात्री और मालकर अधिकारी की ड्यूटी सोनभद्र जनपद में लगा दिए जाने से समस्या और बढ़ गई है। बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह से मुलाकात कर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है ताकि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा सके।