फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोर्ट में समर्पण कर सकता है दोहरे हत्याकांड का चौथा आरोपी

कोर्ट में समर्पण कर सकता है दोहरे हत्याकांड का चौथा आरोपी

Sat, 11 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में समर्पण कर सकता है दोहरे हत्याकांड का चौथा आरोपी

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के गोलीकांड में फरार आरोपी चौथा आरोपी प्रत्यूष सिंह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने की जुगत में लग गया है। सूत्रों की मानें तो दो से तीन के अंदर आरोपी न्यायालय में समर्पण कर सकता है। इसके लिए वह कई अधिवक्ताओं से संपर्क साधकर सरेंडर होने का मसौदा तैयार कर लिया है। पीड़ित प्रधान संजय का आरोप है कि पुलिस मामले काफी निष्क्रिय है दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रत्यूष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। शीघ्र ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

बरहनी विकास खंड के लक्ष्मनपुर गांव में 29 अक्तूबर को दो पक्षों में गली विवाद में एक मासूम बच्चे सहित दो की मौत हो गई थी। घटना में मृत समर्थ के पिता और ग्राम प्रधान संजय सिंह ने दूसरे पक्ष के कुमुद बिहारी सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, गुड्डू सिंह और महुंजी गांव निवासी प्रत्यूष सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। चारों नामजद आरोपियों में से कुमुद बिहारी सिंह और गुड्डू सिंह गिरफ्तार कर लिए गये हैं। एक अन्य आरोपी ज्ञान प्रकाश सिंह का इलाज चल रहा है। नामजद चौथा आरोपी महुंजी निवासी प्रत्युश सिंह अभी भी पुलिस के लिए किरकिरी बना है। कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। सूत्रों की मानें तो प्रत्यूष सिंह न्यायालय में समर्पण की योजना बना रहा है। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए वह कई अधिवक्ताओं से संपर्क साध चुका है और जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed