{"_id":"5c29154dbdec2257071f6981","slug":"71546196301-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर से लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के घर से लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। हौसला बुलंद चारों ने शनिवार की रात चतुर्भुजपुर कस्बा के पूर्व प्रधान मुसब्बीर अली के घर को निशाना बनाया। चोर दो लाख से अधिक मूल्य के आभूषण व अन्य वस्तुएं चुरा कर फरार हो गए। पूर्व प्रधान अजमेर गए हुए थे। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। उन्होंने कोतवाली में घटना का लिखित तहरीर दी है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
पूर्व प्रधान मुसब्बीर अली अपने रिश्तेदार व मित्रों के साथ 26 दिसंबर को अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने गए थे। घर पर पत्नि शबाना बेगम, पुत्री रूबीना, रूबी, हिना और पुत्र साहिल के थे। शनिवार की रात खाना खाने के बाद शबाना एक कमरे में बच्चों के साथ सोने चली गई। इसके बाद रात के किसी समय चोर घर में घुस गए और चोरी की। सुबह उठने पर घर के सदस्यों ने कमरा खुला और आलमारी टूटी देखी तो हैरान रह गए। परिजनों ने सोने चांदी के दो लाख से अधिक कीमत के आभूषण चोरी होने की तहरीर दी है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध मालूम हो रही है। हालांकि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।