फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

Wed, 12 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
सकलडीहा। सदर कोतवाली के दिघवट गांव में सोमवार की देर शाम करंट की चपेट में आई विवाहिता की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव निवासी विनोद की पत्नी गुड़िया (34) किसी काम के लिए सोमवार की देर शाम घर से निकली थी। वह घर के बाहर लटकते जर्जर तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे करंट की चपेट में आए देख वहां परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने बिजली के तार से अलग कर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed