{"_id":"5b82fdef42c792463e41c11c","slug":"71535311343-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। नगर के वार्ड नंबर दो स्थित शात्रीनगर कालोनी में शनिवार की देर रात हौशला बुलंद चोरों ने एक घर से दो लाख से अधिक मूल्य के गहने और 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह कमरे में बिखरे सामान को देख भुग्तभोगी ने पड़ोसियों को अवगत कराया। लोगों ने चोरी बाबत कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। डायल सौ की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल करने के वापस लौट गई।
शास्त्रीनगर निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि वह अपने नवनिर्मित मकान में आनी पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ रहता है। शनिवार की रात परिवार के सदस्य बगल वाले कमरे में ताला लगाकर खाना खाने के बाद सोने चले गए। रविवार की सुबह लोगों ने देखा कि दूसरे कमरे का ताला खुला है और सभी सामन बिखरे हैं। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे पत्नी के दो लाख से अधिक मूल्य के जेवरात और पचास हजार नकद गायब थे। यह देख परिवार के सभी सदस्य सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। यूपी 100 की मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और वापस लौट गई। भुग्तभोगी ने बताया कि मकान निर्माण में लगे मजदूरों पर चोरी की घटना में शामिल होने की शंका है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि भुग्तभोगी की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।