{"_id":"5b1ed3574f1c1bb26e8b7833","slug":"71528746839-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना को लेकर अभी सहमी है पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटना को लेकर अभी सहमी है पीड़िता
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मारपीट और छेड़खानी की घटना में घायल सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का मेडिकल सोमवार को जिला अस्पताल में कराया। चिकित्सकों ने किशोरी की हालत ठीक नहीं होने पर उसे इमरजेंसी वार्ड में शिप्ट किया है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया है।
सकलडीहा क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद एक वर्ग के नाराज लोगों ने दूसरे वर्ग के आरोपी के घर में तोड़फोड़ किया था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने देर रात तक स्थिति को संभालने का प्रयास किया था और घायल किशोरी को सकलडीहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया था। जहां देर रात किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सक डा. दिनेश चतुर्वेदी की देखरेख में घायल किशोरी का उपचार किया गया। डा. दिनेश ने बताया कि किशोरी के चेहरे पर अभी भी घाव के निशान है। आवश्यक जांच कर दवा दी जा रही है।