फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 15 बच्चे हुए चोटिल

बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 15 बच्चे हुए चोटिल

Wed, 07 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा,  15 बच्चे हुए चोटिल
नौगढ। क्षेत्र के मझगाई गांव के समीप मंगलवार की सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में वाहन में सवार 15 बच्चे जख्मी हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। आस पास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और सभी एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में सनसीटी पब्लिक स्कूल के वाहन में खराबी आ गई। इस पर स्कूल प्रबंधन ने बाहर से सवारी पिकअप को बुक कर मझगाई, मझगांवा देउरां और शमशेरपुर गांव के बच्चों को लाने के लिए भेज दिया। सभी गांव से 15 स्कूली बच्चों को बैठाकर वाहन चालक स्कूल आ रहा था। सुबह साढ़े आठ बजे मझगाई गांव के समीप साइकल सवार दूधिया को पास देने की कोशिश में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बच्चों की चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर जब तक आस पास के लोग जुटते वाहन चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला। एंबुलेंस बुलाकर घायल आठ बच्चों को सीएचसी नौगढ़ भिजवाया गया। जबकि आंशिक रूप से चोटिल 7 बच्चों का समीप स्थित निजी क्लीनिक में उपचार कराया गया। सीएचसी में गंभीर रूप से घायल मानसी यादव (10) निवासी देउरां, सीमा (12) निवासी मझगावां, प्रतीक्षा (8) निवासी ठठवां को राजकीय संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया रेफर कर दिया गया। काजल (11), दुर्गा (10), रूद्प्रताप (10), हरिकेश (13), रिद्धिका (13) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर आनन फानन में अभिभावक अस्पताल पर पहुंच गए। एएसपी नक्सल वीरेंद्र कुमार यादव, एसडीएम सत्येंद्र सिंह, सीओ नक्सल डोरीलाल व थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ डोरीलाल ने बताया कि फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। सनसीटी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पशुपतिनाथ ने बताया कि क्षेत्र के सूदूरवर्ती गांवों के बच्चों को स्कूल में शिक्षार्जन के लिए वाहनों से ले आने जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसके लिए निर्धारित वाहन मे तकनीकी खराबी आ जाने से मंगलवार को प्राइवेट वाहन की ब्यवस्था करके बच्चों को ले आया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed