फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Thu, 24 Jan 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
चहनिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत बलुआ पुलिस ने बुधवार को एक अंतरप्रांतीय चोर को गिरफ्तार किया। चोर के पास से चोरी की एक बाइक सहित तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। चोर की निशानदेही और पूछताछ पर पुलिस ने चोरी की दो और बाइक बरामद की है। इसका खुलासा बुधवार को सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने किया। बताया कि बलुआ थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व स्वाट प्रभारी सतेंद्र कुमार यादव अन्य पुलिसकर्मियों के साथ खंड विकास कार्यालय के समीप वाहनों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें बाइक सवार एक युवक आता दिखा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकर बाइक के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। संदेह होने पर पुलिस युवक को बाइक समेत थाने ले आई। यहां कड़ाई से पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह बाइक चोर है और पकड़ी गई बाइक चोरी की है। तलाशी लिए जाने पर चोर के पास से एक तमंचा व करतूस बरामद हुआ। आगे की पूछताछ में चोर ने दो बाइकें और चुराने की बात कबूल की। बताया कि बाइकें उसने मुगलसराय व गाजीपुर जनपद से चुराई हैं। चोर की निशानदेही पर चहनिया-बलुआ रोड स्थित एक कमरे से पुलिस ने चोरी की दानों बाइक बरामद कर ली। बताया कि पकड़ा गया चोर बलुआ निवासी मुंशी उर्फ सोनू सोनकर है। आरोपी को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed