{"_id":"5bf45d05bdec2242912061b6","slug":"61542741253-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने मुकदर्मा दर्ज नहीं कराया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीओ ने मुकदर्मा दर्ज नहीं कराया तो होगी कार्रवाई
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। साइबर अपराधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के खाते से रकम उड़ाने के बाद जिला प्रशासन सजग हो गया है। परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने बीडीओ को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन मुकदमों के झंझट को देख और अपनी गर्दन बचाने के चक्कर में बीडीओ अभी तक अनजान बने है। हालांकि अधिकारियों ने लापरवाही पर बीडीओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी है।
साइबर क्राइम के खेल में महारत हासिल किए हैकरों ने शासन के स्टेट पूल खाते से प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की लाखों रुपये की किश्त दुसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया है। इसके चलते जिले में अभी तक 14 लाभार्थियों के आवासों का निर्माण अधर में पड़ा है। इसमें सकलडीहा ब्लाक के छह, शहाबगंज ब्लाक के चार, धानापुर के एक और चकिया ब्लाक के तीन लाभार्थी शामिल हैं। हैकरों की ओर से धनराशि हैक किए जाने का मामला संज्ञान में आने के बाद शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। जांच में के बाद पता चला कि सरकारी धन को झारखंड के जामताड़ा के खाते में ट्रांसफर किया गया है। परियोजना निदेशक ने सुशील कुमार ने पहले ही इसकी रिर्पोट शासन को भेज चुके है। वहीं संबंधित बीडीओ को भी पत्र जारी कर अज्ञात हैकरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया। लेकिन बीडीओ मुकदमा दर्ज कराने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारी बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दे रहे है। परियोजना निदेशक सुशील कुमार का कहना है कि पीएम आवास के लाभार्थियों के खाते से पैसा उड़उने के मामले में संबंधित बीडीओ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा गया है। लेकिन उनकी ओर से अभी तक को पहल नहीं किया गया है। यदि शीघ्र मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया तो उनके कार्रवाई किया जाएगा।, ।