फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दामाद ने ससुर और साले को पीटकर किया घायल

दामाद ने ससुर और साले को पीटकर किया घायल

Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दामाद ने ससुर और साले को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

इलिया। कस्बा में शनिवार को पति-पत्नी के विवाद के बाद ससुर और दामाद के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें ससुर नजरुउद्दीन (65) और साला इश्तियाक अहमद (25) गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

कस्बा निवासी नजरुद्दीन की पुत्री फातिमा खातून की शादी बिहार के मोहनिया निवासी सरफराज के साथ हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व दोनों के बीच तलाक हो गया था। पत्नी फातिमा खातून गुजारा भत्ता के लिए न्यायालय गई। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सरफराज और फातिमा को एक पुत्र रेहान (10) भी है। जो अपनी मां फातिमा खातून के साथ ननिहाल में रहता है। अपने पुत्र को लेने के लिए सरफराज शनिवार को अपने परिवार के सिद्दीकी, सरताज सिद्दीकी, शाहिद सिद्दीकी के साथ कस्बा में पहुंचा। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। जिसमें ससुर नजरुद्दीन व साला इश्तियाक अहमद गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने नजरुदीन की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष स्वामी नाथ प्रसाद ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed