फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हमला कर वकील को किया घायल, हालत गंभीर

हमला कर वकील को किया घायल, हालत गंभीर

Fri, 15 Mar 2019 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
हमला कर वकील को किया घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र केे बिसौरी गांव में एक पक्ष के लोगों ने बाइक सवार अधिवक्ता पर हमला कर दिया। इससे अधिवक्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलावस्था में अधिवक्ता को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं घटना के बाद जिला अस्पताल में सदर तहसील के अधिवक्तओं की भरी भीड़ लग गई।

पीड़ित पक्ष के अनुसार बिसौरी गांव निवासी अधिवक्ता मनोज यादव (40) वर्ष दोपहर के वक्त बाइक पर सवार होकर चंदौली तहसील के लिए रवाना हुए। गांव के बाहर प्राथमिक पाठशाला के पीछे के रास्ते से गुजरते समय खेतों में घात लगाकर बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मनोज अपना संतुलन खो बैठे और बाइक समेत सड़क पर जा गिरे गए। इसके बाद हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडे से वार करके गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद जब तक ग्रामीण मौके पर जुटते हमलवार वहां से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और घायल अधिवक्ता को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल अधिवक्ता मनोज यादव के भाई मनीष यादव ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।वहीं जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो सिविल बार अध्यक्ष एमपी सिंह, राजेंद्र पाठक, रणधीर सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश यादव, अवधेश यादव व सपा नेता पवन यादव, राजू पांडेय, कमल किशोर शर्मा सहित तामम अधिवक्ताओं व शुभ चिंतकों का जिला अस्पताल में जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed