{"_id":"5c4a0d23bdec2208b000efa6","slug":"51548356899-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर जमीन पर बन रहे शौचालय को पुलिस ने रोकवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नई कोट गांव में नवीन परती जमीन पर दो दिन पहले ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से ग्रामीणों ने संत रविदास की मूर्ति रख दी गई थी। इसके बाद गांव के ही नारायन और बंशू ने मड़ई लगाकर गुरुवार को वहां शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और निर्माण कार्य रोकवा दिया। साथ ही ग्राम प्रधान और निर्माण कराने वाले को थाने अपना पक्ष रखने को कहा है। गांव में नवीन परती जमीन कई साल से खाली है। दो दिन पहले ग्रामीणों ने वहां संत रविदास की मूर्ति स्थापित कर दी। इसके बाद गांव के दो और लोग वहां जाकर मड़ई लगाने के साथ ही शौचालय निर्माण कराने लगे। इस बीच ग्राम प्रधान पति अरविंद कुमार की सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने निर्माण कार्य रोकवा दिया गया। ग्राम प्रधान पति अरविंद कुमार का कहना है कि लेखपाल की सहमति से उस जमीन पर ग्रामीणों ने रविदास की मूर्ति रखी है। वहां मंदिर निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद गांव के एक पक्ष के लोग शौचालय निर्माण कराने लगे। इसे रोकवा दिया गया है। वहीं इस मामले में तहसीलदार लालता प्रसाद का कहना है कि बंजर जमीन पर बिना अनुमति के कोई निर्माण नहीं कराया जा सकता। यदि निर्माण हो रहा है या बिना अनुमति मूर्ति रख दी गई है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।