फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर स्टेशन पर हुई सघन जांच

खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर स्टेशन पर हुई सघन जांच

Fri, 08 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर स्टेशन पर हुई सघन जांच
विज्ञापन

मुगलसराय। खुफिया विभाग को वाराणसी सहित आस पास के स्टेशनों को बम से उड़ाने की सूचना मिलने के बाद मुगलसराय स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई। यही नहीं देर शाम आरपीएफ, जीआरपी ने डाग स्क्वायड टीम के साथ स्टेशन पर सघन जांच पड़ताल की और स्टेशन के आस पास के इलाके में घूम कर संदिग्धों से पूछताछ की।
अधिकारियों के निर्देश के बाद दोपहर बाद स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। शाम को जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह, आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट प्रभारी वीएन मिश्र के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम ने डाग स्वायड, मेटल डिटेक्टर आदि के साथ सभी प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध वस्तुओं की पड़ताल की। यात्रियों के सामान की जांच की। फूट ओवरब्रिज, खान पान के स्टाल, पार्सल कार्यालय आदि का भी निरीक्षण किया। वहीं सर्कुलेटिंग एरिया में भी घूमकर सभी वाहनों को देखा और संदिग्धों से पूछताछ की। सुरक्षा बलों ने यात्रियों को संदिग्ध वस्तुओं को हाथ न लगाने, लावारिश वस्तुओं की सूचना तुरंत आरपीएफ, जीआरपी अथवा अन्य रेलकर्मियों को देने के लिए आगाह किया। सुरक्षा बलों ने अप और डाउन की ट्रेनों में भी चढ़ कर जांच पडताल की। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर वीएन मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। बताया कि चेकिंग अभियान अभी लगातार चलाया जाएगा। राजधानी सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


मुगलसराय (ब्यूरो)। सखी सहेली महिला क्लब संगठन ने गुरुवार को भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के नई बस्ती में शिविर लगाकर राहगीरों में शर्बत आदि का वितरण किया। इस दौरान मांडवी शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए। किसी को शर्बत पिलाना पुण्य का काम है। संस्था की ओर से इस तरह के आयोजन आगे होंगे। इस मौके पर ज्योति अग्रवाल, सुशीला, सुमन, रितु अरोड़ा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed