{"_id":"5aee05564f1c1b3b0a8b8797","slug":"51525548374-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदासी वृंदावन कालोनी में हुई चोरी का हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदासी वृंदावन कालोनी में हुई चोरी का हुआ खुलासा
Updated Sun, 06 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। दो माह पहले चंदासी वृंदावन कालोनी में लोको पायलट के घर हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की भोर में सुभाष पार्क के पास चोरी की योजना बनाते समय चार युवकों को बड़े पैमाने पर गहने और चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी के निर्देश पर पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत शनिवार की भोर में गश्त के दौरान पुलिस ने सुभाष पार्क के समीप चार युवकों को पकड़ा। युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी बिछिया, एक हथौड़ी, एक सड़सी, एक छेनी, एक पेचकस, लोहे की पाइप आदि बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम जितेन्द्र चौरसिया निवासी मझवे थाना नेवादा बिहार, विक्की कुमार निवसी काली महाल, विक्की जायसवाल, निवासी हाजीगंज चौक पटना बिहार और वेल्सन लाकड़ा निवासी पटनवा जीवनाथपुर बताया। पूछताछ में चारों ने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार मार्च माह में चंदासी के वृंदावन कालोनी में लोको पायलट के बंद घर से चोरी हुई थी। चारो उसमें भी शामिल थे। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक शिवानंद मिश्र, एसआई राकेश सिंह, राजकुमार पांडेय, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, शैलेन्द्र उपाध्याय, अंगद कुमार, संजय दुबे रहे। बताया कि पकड़े गए चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।