{"_id":"5a132eab4f1c1bd9798bdcb4","slug":"51511206571-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने देवर पर लगाया दुराचार का आरोप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने देवर पर लगाया दुराचार का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया (ब्यूरो) । कोतवाली क्षेत्र के पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित एक गांव में 30 वर्षीय विवाहिता ने अपने चचेरे देवर पर 14 नवम्बर की रात दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को चकिया कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता ने बताया उसके चचेरे श्वसुर का पुत्र अजीत जो पेशे से ट्रक ड्राईवर है । बीते 14 नवंबर की रात उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। बाद में पीड़िता ने घटना की आपबीती मुम्बई में रह रहे अपने पति को बताई । 19 नवंबर को पति के गांव पहुंचने के बाद पीड़िता ने चकिया कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत लिखित तहरीर दी । कोतवाल अरविन्द सिंह सिसौदिया ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन