फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   50 kg cannabis seized , one arrested

50 किलो गांजा बरामद, एक पकड़ा

Mon, 21 Dec 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 21 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
50 kg cannabis seized , one arrested
उड़ीसा से गुड़गांव ले जाए जा रहे  50 किलो गांजा को रविवार की सुबह जांच
विज्ञापन
के दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के फुट ओवर ब्रिज के समीप से राजकीय रेलवे पुलिस को  बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।

गांजे के साथ एक व्यक्ति भी गिरफ्तार  किया गया है जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

 गांजा लेकर युवक भुवनेश्वर राजधानी से मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर उतरा और दूसरी ट्रेन से गुड़गांव जाने  की फिराक में था कि पकड़ लिया गया। पकड़ा गया युवक पश्चिम बंगाल के नाडिया  जिले के पलासी गांव का निवासी बताया गया है। बरामद गांजा तीन ट्राली बैग और एक  छोटे बैग में पालीथिन में पैक कर रखा गया था। बरामद गांजे की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी को जेल भेज दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय मय हमराहियों रविवार की सुबह प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाश कर रहे थे।

प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर जांच करने के पश्चात जब वे फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर उतरे, तो तीन ट्राली बैग और एक छोटे बैग के साथ तीन युवक संदिग्ध हाल में बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed