{"_id":"5bec7325bdec2269845aa867","slug":"41542222629-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद बेहोशी हाल मे मिला छात्र ( संशोधित)","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद बेहोशी हाल मे मिला छात्र ( संशोधित)
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोचिंग पढ़कर लौट रहे पॉलिटेक्निक के छात्र का बुधवार को नगर में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज की। बाद में देर शाम छात्र सैयदराजा थाना क्षेत्र के भगवान ताल के बगीचे में अचेतावस्था में मिला। परिवार वालों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। पुलिस युवक से पूछताछ के लिए पहुंची है।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के तेंदुहान गांव निवासी जय प्रकाश प्रजापति ने सदर कोतवाली में अपने पुत्र रामलक्षन प्रजापति के नगर के एक कोचिंग के पास से अपह्त होने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं पुलिस मामला दर्ज करने के बाद छात्र को खोजने में जुट गई थी।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के तेंदुहान निवासी जय प्रकाश प्रजापति ने बुधवार को सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र रामलक्षन प्रजापति (18) चहनियां के एक कॉलेज स्कूल में पालीटेक्निक का छात्र है। रोज की तरह बुधवार को अपने मित्र राधेश्याम प्रजापति के साथ मुख्यालय के सकलडीहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आया था। सुबह 10 बजे उसके मोबाइल से फोन आया कि काली गाड़ी में बैठे कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। इस समय सभी बिहार के कुदरा के समीप एक दुकान पर चाय पी रहे है। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। वहीं परिवार वालों ने मोबाइल के जीपीएस लोकेशन लेने लगे। रात आठ बजे मोबाइल का लोकेशन सैयदराजा के भगवान ताल गांव में मिला। इस पर परिवार वाले एक दर्जन बाइक पर सवार होकर खोजबीन के लिए पहुंचे। इस बीच गांव के बगीचे में युवक एक पेड़ से बंधा अचेतावस्था में मिला। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस मामले की गहना से छानबीन कर रही है।