{"_id":"5b81ad7842c792464b1c53d6","slug":"41535225208-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फकार आरोपियों पर पांच- पांच हजार का ईनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फकार आरोपियों पर पांच- पांच हजार का ईनाम घोषित
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। एसपी संतोष सिंह ने पिपरी में हुए गोलीकांड के फरार आरोपियों में से चार पर शनिवार को पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित कर दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धीना थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई। जल्द ही गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया है। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।
धीना थाना क्षेत्र के पिपरी कुटिया गांव में 21 अगस्त को पुलिस के सामने कुछ लोगों ने भूमि विवाद के दौरान फयरिंग की थी। इससे पक्ष का एक व्यक्ति घायल भी हुआ। भुग्तभोगी मिश्री राजभर की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था। लेकिन मामले में दो लोगों को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि छह आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। शनिवार को एसपी संतोष सिंह ने नोनार निवासी रिंकू सिंह उर्फ चंद्रजीत सिंह, प्रदीप सिंह, रणजीत सिंह तथा पचखरी निवासी शेरु सिंह उर्फ नीरज सिंह पर पांच- पांच हजार का ईनाम घोषित किया। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धीना थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाया। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।