{"_id":"5b47af624f1c1b3d5e8b54af","slug":"41531424610-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में कूदे बड़े, मारपीट में छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में कूदे बड़े, मारपीट में छह घायल
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बेन गांव में गुरुवार को बच्चों में खेल के दौरान हुए विवाद में बड़े भी कूद पड़े। इसका नतीजा यह हुआ कि दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। दो परिवार के लोगों के बीच चटकी लाठियों में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
गांव के सुभाष व धर्मेंद्र के परिवार के बच्चे गुरुवार की शाम खेल रहे थे। इसी बीच धर्मेंद्र के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और सुभाष के पुत्र सुजीत (12) पर 10 रुपये चुराने का आरोप लगाने लगे। इस बीच सुजीत के घर के सदस्य भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्ष में हो रही कहासुनी बढ़ते- बढ़ते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्ष से लाठियां चटकने लगी। उसी समय गश्त पर निकले पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मारपीट कर रहे एक पक्ष के धर्मेंद्र, सुरेंद्र, राधेश्याम, घनश्याम व दूसरे पक्ष के सुभाष व सरोज को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं घायलों का मेडिकल मुआयना कराया। थाने में दोनों पक्षों की ओर से पड़ी तहरीर में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।