फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अंतरर्राज्यीय तीन चोर चढ़े जीआरपी के हत्थे

अंतरर्राज्यीय तीन चोर चढ़े जीआरपी के हत्थे

Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अंतरर्राज्यीय तीन चोर चढ़े जीआरपी के हत्थे
मुगलसराय। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की बाइक, दो लैपटाप, एक दर्जन मोबाइल फोन सेट, एक कैमरा, 11 हजार रुपये नकद बरामद हुए। तीनों बिहार के निवासी हैं और लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुरा रहे थे। ट्रेनों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जीआरपी मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर वीएन मिश्र, सीआईबी निरीक्षक आरआर सहाय के नेतृत्व में गठित टीम स्टेशन के अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में गहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। सोमवार को आधी रात के बाद पौने तीन बजे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एसबीआई शाखा के समीप पहुंचे थे कि एक बाइक के पास से खड़े तीन संदिग्ध युवक दिखे। उनको पकड़ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से दो लैपटाप, 12 महंगे मोबाइल सेट, एक कैमरा, 11 हजार रुपये नकद आदि बरामद हुए। बाइक भी चोरी की मिली। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो तीनों ने अपना नाम अजीत कुमार निवासी बैरीबांध करगहर रोहतास बिहार वर्तमान पता मोहल्ला खीलनगंज सासाराम बिहार, प्रीतम कुमार यादव निवासी डिलिया थाना सासाराम बिहार और शेखू सोनी उर्फ सत्या निवासी पुसौली कुदरा कैमूर बिहार बताया। तीनों ने ट्रेनों में चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया कि वे चोरी का माल बेचने आए थे और ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तीनो उच्च शिक्षित युवा हैं। प्रीतम तो एमएससी कर चुका है जबकि अजीत एमए और शेखू स्नातक के बाद पीएचडी कर रहा था। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर वीएन मिश्र और आरआर सहाय ने कहा कि अपने इलाके में तीनों चोरी, दबंगई के लिए मशहूर हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में जीआरपी निरीक्षक राजेश कुमार,एसआई जंग बहादुर सिंह, कांस्टेबल अभिषेक पांडेय, राकेश कुमार सिंह, आरपीएफ उपनिरीक्षक राजीव कुमार, कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह, सीआईबी के एएसआई डी चौधरी, कांस्टेबल पवन कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed