फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   व्यापारी की पिटाई कर सोने की अंगूठी ले भागे युवक 444

व्यापारी की पिटाई कर सोने की अंगूठी ले भागे युवक 444

Mon, 04 Dec 2017 01:20 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की पिटाई कर सोने की अंगूठी ले भागे युवक 444
विरोध किया

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय के पुरानी बाजार में रविवार की दोपहर मनबढ़ युवकों ने एक सर्राफा व्यवसायी की दूकान में घुसकर पिटाई कर दी और सोने की अंगूठी ले कर भाग निकले। घटना से नाराज व्यापारी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में शिथिलता दिखाई तो व्यापारी नाराज हो कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करने के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराते हुए मठवाली गली के सामने सर्विस रोड को जाम कर दिया। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल कोतवाली पहुंचे और तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने दो युवकों के विरुद्घ मारपीट और लूट का मुकदमा पंजीकृत किया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए।
पुरानी बाजार स्थित मठवाली गली में सोनू सेठ की सर्राफा की दूकान है। दिन में ग्यारह बजे बाजार के ही दो युवक दूकान में पहुंचे और अंगूठी दिखाने को कहा। आरोप है कि युवकों ने एक अंगूठी पसंद की और बगैर पैसा दिए जाने लगे। सोनू ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। जब तक अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचते युवक अंगूठी लेकर वहां से भाग निकाले। नाराज व्यापारी लामबंद होकर सभासद बबलू सोनी के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दोनो युवक मनबढ़ और आपराधिक छवि के हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में देरी की तो व्यापारी नाराज हो गये और घटना के विरोध में अन्य व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और सर्विस रोड को जाम कर दिया। व्यापारियों ने घटना की सूचना एसपी को भी दी। एसपी के निर्देश पर सीओ सदर कोतवाली पहुंचे और तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि दो युवकों के विरुद्घ लूट और मारपीट का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
चंदौली। व्यापारी की पिटाई से नाराज व्यापारियों ने कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो नगर के व्यापारी लामबंद होकर आंदोलन को विवश होंगे। सभासद बबलू सोनी, संतोष गुप्ता, अमित गुप्ता, लवकुश सेठ, अनिल सेठ आदि ने कहा कि इस घटना से व्यापारियों के आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने फौरी कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed