फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस ने पशुओं से लदा वाहन पकड़ा, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने पशुओं से लदा वाहन पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Thu, 15 Nov 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पशुओं से लदा वाहन पकड़ा, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

कंदवा। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह ककरैत पुल के समीप टाटा पिकअप वाहन से चार पशुओं के साथ गाड़ी चालक को पकड़ा। पकड़े गए चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि पशुओं को वह बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल के पंडुआ ले जा रहा था।

पुलिसकर्मी पुल के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी समय उन्हें सूचना मिली कि कुछ तस्कर पिकअप वाहन से पशुओं को लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस पुल के समीप घेराबंदी कर वाहन का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद पुलिस को एक टाटा पिकअप वाहन आते दिखा। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वाहन लेकर चालक तेजी से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पीछा का वाहन को पकड़ लिया। इस बीच वाहन में सवार पशु तस्कर मौके का लाभ उठाकर भाग निकले लेकिन चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस वाहन में सवार पशुओं व चालक को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया चालक चौबेपुर, वाराणसी निवासी मोनू उर्फ छोटू सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed