फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सैर पर निकले युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से किया हमला

सैर पर निकले युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से किया हमला

Sun, 10 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
सैर पर निकले युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
सकलडीहा । कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर कस्बा में शनिवार को सुबह टहलने निकले प्रणीय यादव नामक युवक पर घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया । हमले में घायल युवक लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया तड़पने लगा । युवक की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही ।

चतुर्भुजपुर कस्बा निवासी प्रवीण उर्फ शिवजनम यादव (36) हर रोज कि शनिवार की सुबह भी सैर करने के लिए घर से निकला । अभी वह घर से थोड़ी दूर गया ही था कि पहले से घात लगाये बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से उसपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और चिल्लाने लगा । युवक की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सहित परिवार के लोग वहां पहुंचे गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ घायल युवक से पूछताछ की । इसके बाद परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया । इस बाबत कोतवाल तेज बहादूर सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है लेकिन अभी तक पीड़ित की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed