फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कचहरी से स्टेशन मास्टर के दो लाख

कचहरी से स्टेशन मास्टर के दो लाख

Thu, 20 Jul 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कचहरी से स्टेशन मास्टर के दो लाख

विज्ञापन

चंदौली। मुगलसराय में स्टेशन मास्टर महेंद्र प्रताप यादव के दो लाख 80 हजार रुपये बुधवार को अपराह्न दो बजे मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर से चोरी हो गए। स्टेशन मास्टर जमीन की रजिस्ट्री के लिए कचहरी आए हुए थे। वह एक अधिवक्ता से जरूरी कागजात तैयार करा रहे थे उसी दौरान किसी ने बैग गायब कर दिए। स्टेशन मास्टर का ध्यान जब अपने बैग पर गया तो वह सन्न रह गए। अंत में शाम को कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी।

सकलडीहा थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप यादव मुगलसराय में स्टेशन मास्टर हैं। वह बुधवार को अमोघपुर गांव निवासी शंकर चौहान की जमीन की रजिस्ट्री कराने चंदौली कचहरी ंआए थे। वह अधिवक्ता अंबिका यादव की चौकी पर जमीन के जुड़े कागजात तैयार करा रहे थे। उन्होंने दो लाख 80 हजार रुपये एक बैग में रखे थे और बैग को वहीं तख्त पर रख दिया था। स्टेशन मास्टर कागजात तैयार कराने में मशगूल थे। उसी दौरान किसी ने उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया। थोड़ी देर बाद जब महेंद्र यादव की नजर बैग पर पड़ी तो वह गायब था। घटना के बाद स्टेशन मास्टर हक्के-बक्के रह गए और कचहरी परिसर में भी हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं ने अपने स्तर से खोजबीन की लेकिन जब रुपये का कोई पता नहीं चला तब महेंद्र यादव ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। सदर कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात की और कोतवाली में भुक्तभोगी से पूछताछ भी की। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed