{"_id":"5ca263a2bdec2213f32f8187","slug":"21554146210-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में देवर ने भाभी का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में देवर ने भाभी का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना अंतर्गत गढ़वा गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद में देवर ने अपनी भाभी गुलाबी (40) को लाठी डंडे से पीट कर सिर फोड़ दिया। गुलाबी की तहरीर क आाधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
गढ़वा गांव के अयोध्या और सुरेंदर दोनों भाइयों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। लोगों के समझाने पर दोनों मान गए। देर शाम को अयोध्या की पत्नी गुलाबी खेत में पुआल लेने गई। वहां पहले से मौजूद देवर सुरेंद्र ने लाठियों से सर पर वार किया। गंभीर रूप से जख्मी गुलाबी को वहीं छोड़ कर सुरेन्द्र फरार हो गया। गांव के किसी व्यक्ति में मोबाइल पर घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस ने गुलाबी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने गुलाबी की गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल भेज दिया। ब्यूरो
नौगढ़। चकरघट्टा थाना अंतर्गत ग्राम परसिया के रामबरन गोड़ के घर में सोमवार की शाम आग लग गई। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग बुुझाई। इस दौरान गृहस्थी का पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन
शाम को रामबरन की पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी। घर में रोशनी के लिए ढिबरी जलाई गई थी। किसी तरह ढिबरी गिर गई और घर में आग लग गई। महिलाओं ने घर से धुंआ उठता देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और एक घंटे के प्रयास से आग बुझाई। ब्यूरो
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुरारपुर पहाड़ी से सटे कस्तूरबा विद्यालय के पास रविवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार ढोढनपुर गांव निवासी राजेश (30) घायल हो गए। उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ब्यूूूरो