{"_id":"5aee072e4f1c1b87028b84a1","slug":"21525548846-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत
Updated Sun, 06 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के चिरईगांव में बुधवार को मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें घायल अलमगीर(30) की शनिवार को चंदौली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक के परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कंदवा थाने में नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया और कार्रवाई में जुट गई।
चिरईगांव में शबेरात के दिन मस्जिद पर मीट बनाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी और देखते ही देखते लाठी डंडे भी चलने लगे थे। दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट मे आलमगीर(30), साबिर(55) और शमशाद(30) घायल हुए थे। जिन्हें परिवार के लोगों ने चंदौली में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम आलमगीर की मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने में दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार अलमगीर को दो पुत्र और एक पुत्री है और उसकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।