{"_id":"5be30177bdec2267b36ac41e","slug":"201541603703-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी तोड़ उचक्कों ने उड़ाए दो लाख 36 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिग्गी तोड़ उचक्कों ने उड़ाए दो लाख 36 हजार
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। चकिया कोतवाली के सरैया गांव में मंगलवार की शाम उचक्कों ने एक बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख 36 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने थाने पर लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
अर्जी गांव निवासी महेंद्र खरवार सैदूपुर के किसान इंटर कॉलेज में परिचारक के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की दोपहर उन्होंने चकिया स्थित स्टेट बैंक की शाखा से जीपीएफ के दो लाख 49 हजार रुपये निकाले। सैदूपुर पहुंचने के बाद उन्होंने 13 हजार रुपये निकालकर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा कर दिया। शेष रुपये बाइक की डिग्गी में रखकर वह घर जा रहा थे। रास्ते में सरैया गांव के पास एक अंडे की दुकान पर बाइक खड़ी कर वे अंडा खाने लगे। इसी बीच मौका पाकर उचक्के डिग्गी का लॉक तोड़कर नोटों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। अंडा खाकर जब वह वापस लौटे तो देखा कि डिग्गी का लॉक टूटा है और उसमें से बैग भी गायब है। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने उचक्कों व बैग की तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। थक हारकर बुधवार को चकिया कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर दी।