फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बैंक में चोरी की कोशिश, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

बैंक में चोरी की कोशिश, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बैंक में चोरी की कोशिश, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी तिराहे पर स्थित एक निजी पेमेंट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरी का प्रयास किया। ताला न टूटने की वजह से प्रयास असफल हो गया। केंद्र संचालक ने ताला तोड़ने की सूचना रामपुर पुलिस चौकी को दी। वहीं चोरी की बढ़ती घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने केंद्र के समीप प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

बरहनी तिराहे पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट के पास एक निजी बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित है। इसका संचालन बरहनी गांव निवासी हरिओम त्रिपाठी करते हैं। भुक्तभोगी के अनुसार बुधवार की रात मे चोरों ने उनके मिनी बैंक के शटर में लगा ताला व शटर को तोड़ने का प्रयास किया। सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो टूटा हुआ ताला देखकर सन्न रह गया। मजबूत ताला की वजह से चोर अपने मकसद मे कामयाब नहीं हो पाए इसलिए दुकानदार की दुकान में चोरी तो नहीं हो सका लेकिन इस दु:साहसिक वारदात से दुकानदारों में भय है। वहीं भुक्तभोगी द्वारा पास में स्थित पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर दे दिया गया है। इससे नाराज दुकानदारों ने तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रशासन को चेताया गया कि आने वाले समय में यदि चोरों का पता नहीं लगाया गया तो यहां दुकानदार आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में हरिओम त्रिपाठी, संदीप अग्रहरी, लालू प्रसाद, सुजीत सिंह, मोनू सेठ, नथुनी कन्नौजिया, मुन्ना राम, हरी, विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed