{"_id":"5ac7c5174f1c1bba618b5ce3","slug":"201523041559-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रजिस्टर पूर्ण न होने पर लगी फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध रजिस्टर पूर्ण न होने पर लगी फटकार
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने शुक्रवार को स्थानीय थाने का मुआयना किया। जहां उन्होंने कार्यालय, दस्तावेज, मेस और बैरक का निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर को अधूरा देख उन्होंने दीवान और थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई और एक सप्ताह में सभी चीजों को दुरुस्त करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार की दोपहर स्थानीय थाने पहुंचे क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने थाने की साफ- सफाई, पेयजल, भवन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टरों के रखरखाव के लिए प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही फरियादियों के साथ बेहतर बर्ताव करने की नसीहत दी। सीओ ने सिपाहियों और एसआई से शस्त्र से जुड़े सवाल भी पूछे। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों ने क्षेत्राधिकारी को थाने में वाटर कूलर लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया। जिस पर उन्होंने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पांडेय, सुरेंद्र राय, दुर्गादत्त यादव, श्रीनिवास, सत्यप्रकाश, रामबचन, रामकुमार यादव, चंदन, बिरेंद्र मौजूद रहे ।