{"_id":"5a7217844f1c1bd34b8b6155","slug":"201517426564-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली के समीप मंगलवार की रात ड्यटी पर जाने के दौरान रणविजय कुमार (38) नामक रेलकर्मी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर इलाज के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय ले गई। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रेलकर्मी की मौत हो गई।
बिहार के औरंगाबाद क्षेत्र निवासी रणविजय (38) कुमार मुगलसराय रेलवे अंतर्गत डीजल शेड में जेई के पद पर कार्यरत था और रविनगर में किराये के मकान में रह रहा था। मंगलवार को रात 12 से शिफ्ट होने के चलते लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह अपने घर से पैदल निकलकर जीटी रोड पर आया। जैसे ही वह मुगलसराय कोतवाली के पास पहुंचा कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। इस दौरान वहां गुजर रहे किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर इलाज के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय ले गई। जहां रणविजय की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।