फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हत्याकांड के आरापित के प्रदेश छोड़ कर भागने की आशंका

हत्याकांड के आरापित के प्रदेश छोड़ कर भागने की आशंका

Sun, 12 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के आरापित के प्रदेश छोड़ कर भागने की आशंका
कंदवा। लक्ष्मनपुर दोहरे हत्याकांड का फरार चौथा आरोपी महुंजी गांव निवासी प्रत्युष सिंह उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग निकला है। पीड़ितों के मुताबिक उसके बिहार या फिर झारखंड में छिपे होने की आशंका है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में सुस्ती बरत रही है। इस मामले के दो आरोपी पहले से ही जेल भेंजे जा चुके हैं और एक आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बरह़नी विकासखंड के लक्ष्मणपुर गांव में बीते 29 अक्टूबर को गली विवाद में दो पक्षों में कहा सुनी के बाद एक पक्ष ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से फायरिंग कर दिया था । जिससे एक डेढ़ वर्ष के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के परिजनों ने विरोधी खेमे के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें से दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और एक आरोपी ज्ञान सिंह का अभी भी वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है । मृतक अंशुमान सिंह उर्फ समर्थ सिंह के पिता ग्राम प्रधान संजय सिंह और मृतक अंगनू सिंह के भाई चंगनू सिंह का आरोप है कि पुलिस इस मामले में लीपा पोती कर रही है। चौथा नामजद आरोपी घटना के बाद जिगना घाट पर कर गाजीपुर की ओर भाग निकला था। उसके बाद वह बिहार की ओर भाग निकला था । वह बिहार और झारखंड में रहकर आत्मसमर्पण की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed