{"_id":"5c48bbb7bdec224b6317a9b1","slug":"191548270519-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 पेटी अंग्रेजी व 50 पैकेट टेट्रा पैक शराब के साथ दो तस्कर धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 पेटी अंग्रेजी व 50 पैकेट टेट्रा पैक शराब के साथ दो तस्कर धराए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा/इलिया। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस ने 13 पेटी अंग्रेजी और इलिया पुलिस ने 50 पैकेट टेट्रा पैक शराब पकड़ी। शराब के साथ दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सैयदराजा पुलिस बुधवार की सुबह बगही गांव के समीप हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक तस्कर कार से बड़ी मात्रा में शराब लेकर बिहार की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की तलाश तेज कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक कार आती दिखी। पुलिस को चेकिंग करता देख कार का चालक कार खड़ी कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर भाग रहे युवक को धर दबोचा। कार की तलाशी लिए जाने पर उसमें 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ में तस्कर ने स्वीकार किया कि वह शराब बिहार बेचने ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर मुगलसराय निवासी राहुल निगम है। वहीं इलिया पुलिस ने मंगलवार रात माल्दह गांव की पुलिया के पास से अंतर्जनपदीय चोर को 50 पाउच अंग्रेजी टेट्रा पैक शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इमलिया गांव निवासी राजू खरवार 50 पाउच टेट्रा पैक शराब को माल्दह पुल के रास्ते से बिहार बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी रामनगर जेल से वर्ष 2017 से फरार चल रहा था। उस पर मुगलसराय के एक से चोरी करने व बाइक चुराने सहित चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।