फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Sun, 16 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

विज्ञापन

सैयदराजा। जिले में अलग- अलग स्थनों पर सड़क हादसे में तीन की मौत गई। थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर नौबतपुर में चेकपोस्ट के समीप तेजोपुर गांव के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद कंटेनर के पहिए के बीच फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर स्थानीय थाना अंतर्गत अकोढ़वा गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार रवि भारती (35) की मौत हो गई। चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर बुढ़वल गांव के पास शनिवार की सुबह टहलते समय अज्ञात वाहन के धक्के से सोनहुल गांव निवासी सुनील सिंह (40) की मौत हो गई।
मोहम्मदपुर गांव निवासी राधेश्याम उर्फ बुच्चू शर्मा (55) बिहार के महुअरिया में सैलून चलता था। हाल ही में कर्मनाशा बाजार में एक दुकान किराए पर लिया था और उसमें सैलून खोला था। शनिवार को दुकान के उद्घाटन के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े सात बजे वह तेजोपुर गांव के समीप पहुंचा। वह बिहार की ओर जाने वाले लेन पर रोड के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित हो गया और व्यक्ति की मौत हो गई। शव कंटेनर के पहियों के बीच फंस गया। घटना के बाद जब तक लोग पहुंचते चालक और खलासी दोनों मौके वाहन छोड़ कर फरार हो गए। लोगों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर सीमेंट के बड़े बड़े ब्लाक रख दिए। जाम से सड़क के दोनों तरफ पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सैयदराजा थाना प्रभारी एसपी सिंह चंदौली कोतवाली प्रभारी आशुतोष ओझा भी दल बल के साथ पहुंच गए। लोग मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। बाद में उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने पहियों के बीच फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बबुरी संवाददाता के अनुसार चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर स्थानीय थाना अंतर्गत अकोढ़वा गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार रवि भारती (35) की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चकिया निवासी रवि किसी काम से वाराणसी गया था और रात में वापस लौट रहा था। उसने हेलमेट पहन रखी थी लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदलहाट थाना के भाईपुर निवासी राजाराम का एकलौता पुत्र रवि भारती चकिया में मकान बनवा कर परिवार के साथ रह रहा था। वह स्वयं हलवाई था और मिठाइयां बनाने का काम करता था। शुक्रवार को वह वाराणसी काम के लिए गया था। रात में वह वापस लौट रहा था। अकोढ़वा गांव के समीप किसी वाहन के धक्के से वह सड़क पर गिर पड़ा और सिर में चोट लगने की वजह से मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाने आई और उसके पास मिले कागज के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।
चकिया संवाददाता के अनुसार चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर बुढ़वल गांव के पास शनिवार की सुबह टहलते समय अज्ञात वाहन के धक्के से सोनहुल गांव निवासी सुनील सिंह (40) की मौत हो गई। सुनील चकिया के कालिका धाम कालोनी में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोनहुल गांव निवासी सुनील सिंह शनिवार की सुबह टहलने गया था। चकिया -पीडीडीयू मार्ग पर बुढवल गांव के पास पीडीडीयू नगर की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया । इससे सुनील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर पड़े। वाहन चालक वाहन ले कर फरार हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सुनील प्रेम सागर सिंह के पुत्र था और वह अपने पीछे पत्नी माया सिंह, पुत्री वर्षा, पुत्र शुभम को छोड़ गए। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक सुनील के बड़े भाई संतोष सिंह ने अज्ञात वाहन से धक्का मारने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।



-----------------------------------------------------
अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
01. कंटेनर की चपेट में आने से अधेड की मौत
ग्रामीणों ने दो घंटे तक लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-11 और 12
सैयदराजा। थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर नौबतपुर में चेकपोस्ट के समीप तेजोपुर गांव के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद कंटेनर के पहिए के बीच फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहम्मदपुर गांव निवासी राधेश्याम उर्फ बुच्चू शर्मा (55) बिहार के महुअरिया में सैलून चलता था। हाल ही में कर्मनाशा बाजार में एक दुकान किराए पर लिया था और उसमें सैलून खोला था। शनिवार को दुकान के उद्घाटन के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े सात बजे वह तेजोपुर गांव के समीप पहुंचा। वह बिहार कीफ जाने वाले लेन पर रोड के किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित हो गया और अधेड़ को कुचल दिया। इससे अधेड़ की मौके ही मौत हो गई और शव कंटेनर के पहियों के बीच फंस गया। घटना के बाद जब तक लोग पहुंचते चालक और खलासी दोनों मौके वाहन छोड़ कर फरार हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर सीमेंट के बड़े बड़े ब्लाक रख दिए। जाम से सड़क के दोनों तरफ पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। दुर्घटना और जाम की सूचना पर सैयदराजा थाना प्रभारी एसपी सिंह दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने, मृतक के परिवार वालों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देन की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर चंदौली कोतवाली प्रभारी आशुतोष ओझा भी दल बल के साथ पहुंच गए। काफी मान मनौव्वल और एसडीएम से वार्ता कर परिवार वालों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने पहियों के बीच फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
02. सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
वाराणसी से चकिया जा रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बबुरी। चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर स्थानीय थाना अंतर्गत अकोढ़वा गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार रवि भारती (35) की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चकिया निवासी रवि किसी काम से वाराणसी गया था और रात में वापस लौट रहा था। उसने हेलमेट पहन रखी थी लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूट गया।
मूल रूप से अदलहाट थाना के भाईपुर निवासी राजाराम का एकलौता पुत्र रवि भारती कुछ वर्षों पहले चकिया आ गया था। यही मकान बनाकर पूरे परिवार के साथ रह रहा था। वह स्वयं हलवाई था और मिठाइयां बनाने का काम करता था। शुक्रवार को वह वाराणसी काम के लिए गया था। रात में वह वापस लौट रहा था। अकोढ़वा गांव के समीप किसी वाहन के धक्के से वह सड़क पर गिर पड़ा और सिर में चोट लगने की वजह से मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाने आई और उसके पास मिले कागज के अधार पर परिवार वालों को सूचित किया। सूचना पाकर परिवार वाले पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो वर्ष पहले ही रवि भारती की शादी हुई थी। उसका छह का एक पुत्र है। पति की मौत के बाद पत्नी नीतू का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।
03. अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चकिया। चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर बुढ़वल गांव के पास शनिवार की सुबह टहलते समय अज्ञात वाहन के धक्के से सोनहुल गांव निवासी सुनील सिंह (40) की मौत हो गई। सुनील चकिया के कालिका धाम कालोनी में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सोनहुल गांव निवासी सुनील सिंह रोजाना की तरह शनिवार की सुबह चकिया -पीडीडीयू मार्ग पर बुढवल गांव के पास पीडीडीयू नगर की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर पड़े। घटना के बाद जब तक लोग पहुंचते वाहन चालक वहां से भाग निकला। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सुनील प्रेम सागर सिंह के पुत्र था और वह अपने पीछे पत्नी माया सिंह, पुत्री वर्षा, पुत्र शुभम को छोड़ गए। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक सुनील के बड़े भाई संतोष सिंह ने अज्ञात वाहन से धक्का मारने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-4400
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed