{"_id":"5b9ffe73867a557fe0598bbd","slug":"191537212019-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने किया ट्रेन पर पथराव, कामाख्या एक्सप्रेस के शीशे टूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने किया ट्रेन पर पथराव, कामाख्या एक्सप्रेस के शीशे टूटे
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कामाख्या जंक्शन जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन पर मध्य प्रदेश के सतना में शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव से ट्रेन के एसी टू टायर के शीशे टूट गए। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर कैरेज विभाग ने कोच की मरम्मत की।
ट्रेन रात में डेढ़ बजे के करीब सतना पहुंची थी। ट्रेन स्टेशन से कुछ आगे बढ़ी थी कि शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव से एसी टू टियर कोच के चार खिड़कियों के शीशे टूट गए। पथराव की सूचना पर चालक ने ट्रेन रोक दी और मौके पर फायर ब्रिगेड आदि की टीम पहुुंच गई। आरपीएफ ने शरारती तत्वों को भगाया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। सतना ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात कैरेज विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए। सुबह सवा आठ बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही कैरेज विभाग की टीम ने खिड़कियों की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।