{"_id":"5abe92024f1c1bc1618b4974","slug":"191522438658-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में आठ वर्षों से नहीं हुआ गोलियों का मिलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली में आठ वर्षों से नहीं हुआ गोलियों का मिलान
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र दीपक रतन ने शुक्रवार को मुगलसराय कोतवाली और बबुरी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान मुगलसराय कोतवाली में मालखाना प्रभारी गोलियों का हिसाब नहीं दे पाए। कारण कि पिछले आठ वर्षों से मिलान ही नहीं हुुआ था। इस लापरवाही पर नाराजगी जता फटकार लगाई। वहीं मेस में भी मेन्यू न बताने पर रसोइये को फटकारा। क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मिलकर उन्होंने कानून व्यवस्था को जाना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
दोपहर में एक बजे आईजी दीपक रतन सबसे पहले मुगलसराय कोतवाली पहुुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले मेस को देखा। यहां उन्होंने रसोइया से मेन्यू पूछा तो वह नहीं बता पाया, जबकि दीवार पर मेन्यू में दाल, चावल, रोटी लिखी थी। उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, रजिस्टर, मालखाना, बंदीगृह, थाना परिसर स्थित आवासीय भवन, बैरक आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी शिवानंद मिश्र को थाना परिसर में साफ सफाई, आवंटित आवासों के सत्यापन, मुकदमाती मालों के निस्तारण, कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर के चेयरमैन, भाजपा नेताओं और गणमान्य लोगों के साथ बंद कमरे में बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। इस दौरान मुगलसराय में जाम की समस्या से निपटने के लिए सभी के सहयोग से कारगर उपाय करने का निर्देश एसपी संतोष सिंह को दिया। थाने में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए भी उपाय करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व आईजी ने थाना परिसर में पौधरोपण किया और चौकीदारों को टार्च वितरित की। बाद में महानिरीक्षक ने बबुरी थाने का निरीक्षण किया। यहां थाना परिसर की साफ सफाई और पौधरोपण को देख प्रसन्नता जाहिर की और पुरस्कृत करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल रहे।