{"_id":"59a715034f1c1b02278b480a","slug":"191504122115-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता से दुर्व्यवहार में तीन सिपाही लाइन हाजिर, बैठाई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता से दुर्व्यवहार में तीन सिपाही लाइन हाजिर, बैठाई जांच
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को कार्य में लापरवाही बरतने और अधिवक्ता से दुर्व्यवहार करने वाले अमदहां चौकी पर तैनात तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। सोमवार को नौगढ़ क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं से दुर्व्यवहार का विरोध करने पर सिपाहियों पर अधिवक्ता की पिटाई आरोप लगया गया था । पुलिस अधीक्षक ने तीन सिपाहियों के खिलाफ जांच करने के लिए एसपी नक्सल को दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं पांच सिपाहियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया।
नौगढ़ क्ष्रेत्र के अमदहाँ चौकी पर तैनात सिपाही गौतम कुमार, शैलेश कुमार, और अनुज कुमार सिंह सोमवार को एक मामले में गोलाबाद गांव में एक घर की तलाशी ले रहे थे और वहां मौजूद महिलाओं को अपशब्द भी बोल रहे थे। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे अधिवक्ता जिलाजीत सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी कार्यशैली का विरोध करने वे उनकी जमकर पिटाई कर दिये। इससे अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के साथ पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को आप बीती सुनाई तथा पिटाई से पैर और पीठ पर लगे गंभीर चोटों को पुलिस अधीक्षक को दिखाया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर करने के साथ ही एएसपी नक्सल विरेंद्र यादव को दो दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। वही अपने साथ चल रहे पांच सिपाहियों को यातायात में तैनाती करने का आदेश दिया।
विज्ञापन